गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि निवेश अनुदान योजना के तहत 9 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹493 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरित की।
गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़, अत्यधिक बारिश, ओलावृष्टि और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को यह आर्थिक सहायता DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार संकट की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से जुड़ी जानकारियों का जायजा लिया।
सरकार की इस पहल को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक संबल देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Local News 24 |













