October 22, 2026 3:20 pm

INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से CJI सूर्यकांत का इनकार, बोले- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं को मुलाकात का समय देने से इनकार कर दिया है। विपक्षी नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपनी मांगों को लेकर सीजेआई से मिलने का समय मांगा था।

मीडिया से बातचीत के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि उन्हें मुलाकात के अनुरोध से संबंधित पत्र मिला था और उन्होंने रविवार रात ही इसका जवाब दे दिया था। उन्होंने पत्र में मुलाकात न कर पाने के कारण भी स्पष्ट किए थे।

सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले

CJI सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर नागरिक के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित निकाय के सदस्य की याचिका का स्वागत है। प्रत्येक भारतीय नागरिक को न्यायालय आने का अधिकार है और कानून के अनुसार उसकी बात सुनी जाएगी।

क्या थी विपक्षी नेताओं की मांग?

 

.

INDIA गठबंधन के नेताओं से मिलने से CJI सूर्यकांत का इनकार,

 

बोले- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले

राहुल गांधी और  मल्लिकार्जुन खरगे ने सीजेआई को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था। वे एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे, जिसमें वोट चोरी रोकने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने और बैलेट पेपर से मतदान कराने जैसी मांगें शामिल थीं।

CJI ने क्या बताया इनकार का कारण?

रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई का कहना था कि प्रशासनिक स्तर पर इस तरह के मामले में आदेश पारित नहीं किया जा सकता। यदि किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो वह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकता है। न्यायालय कानून के अनुसार मामले पर विचार करेगा।

इस घटनाक्रम के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं के प्रस्तावित विरोध मार्च और उनकी मांगों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

 

 

कैमरा पर्सन के साथ, Local News 24 के लिए रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें