October 21, 2026 10:49 pm

विप्र फाउंडेशन झारखंड इकाई ने दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

रांची: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन, झारखंड इकाई की ओर से समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की है।


विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री जे. पी. शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री प्रदीप कुमार शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री श्री अजय दाधीच ने दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

संगठन की ओर से कहा गया कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत, शक्ति, साहस और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।

विप्र फाउंडेशन, झारखंड इकाई ने सभी श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा का पर्व आपसी सौहार्द, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

विप्र फाउंडेशन झारखंड इकाई की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा सभी के जीवन को खुशियों, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें