घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रूपापुर ओवरब्रिज की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुर इलाके के आठ युवक मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने मिर्जापुर गए थे। दर्शन करने के बाद सभी स्कॉर्पियो से वापस वाराणसी लौट रहे थे।

बताया गया है कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब उनकी गाड़ी रूपापुर ओवरब्रिज पर पहुंची, तो युवकों ने वहां गाड़ी रोक दी। कुछ युवक गाड़ी से उतरकर फोटो और वीडियो बनाने लगे।
इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से स्कॉर्पियो में जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गय
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लिया।
बाद की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है। जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है।
पाठकों के लिए खास संदेश
सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स पाने की चाहत में अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज करना बिल्कुल सही नहीं है।
हाईवे और ओवरब्रिज पर वाहन रोककर फोटो या वीडियो बनाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए LocalNews24 को सब्सक्राइब करें।











