अगर अभी आप अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों के साथ रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर देख लीजिए।
क्योंकि राजधानी रांची में दुर्गा पूजा का उत्साह अपने चरम पर है। शहर के कई बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ रही है और कई प्रमुख पंडालों के आसपास यातायात पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।
ऐसे में अगर आप आराम से मां दुर्गा के दर्शन करना चाहते हैं, तो कुछ प्रमुख पंडालों पर जाने से पहले भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें।
1. श्री रामलला पूजा समिति जिला स्कूल रांची
रांची के जिला स्कूल प्रांगण में श्री रामलला पूजासमिति द्वारा वाराणसी के प्रसिद्ध स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है जिसे देखने के लिए शहर में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। आता अगर ईश्वर अभी जाने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक कर ही जाए तो बेहतर होगा।
2. नव युवक संघ, बकरी बाजार पूजा पंडाल
अब बात करते हैं रांची के बकरी बाजार की।
बकरी बाजार का पूजा पंडाल हर साल श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है। इस बार भी यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
यहां भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। आसपास के रास्तों पर भी भीड़ का दबाव रहा।
अगर आप यहां जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वाहन लेकर सीधे पंडाल के पास पहुंचने की कोशिश न करें।
3. ओसीसी पूजा पंडाल
बंगला स्कूल, बड़ा तालाब ओसीसी पूजा पंडाल भी रांची के प्रमुख पूजा स्थलों में शामिल है।
महाष्टमी के दौरान यहां भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ दर्ज की गई। पूजा पंडालों की साज-सज्जा और मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग लगातार पहुंच रहे हैं। कार में अगर आप आना चाहते हैं तो फिर आपको हरमू रोड या हिंदपीढ़ी के अंदर के इलाकों से आना होगा।
अपर बाजार के आसपास कई प्रमुख पूजा स्थल होने के कारण एक ही इलाके में घूमने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए यहां जाने से पहले ट्रैफिक की स्थिति देखना जरूरी है।
4. राजस्थान मित्र मंडल
अपर बाजार क्षेत्र का राजस्थान मित्र मंडल भी पूजा घूमने वालों के लिए खास आकर्षण है।
यहां की सजावट और पूजा आयोजन को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आसपास के दूसरे पंडालों में भी जाने वाले लोग इसी इलाके में पहुंचते हैं, जिससे व्यस्त समय में भीड़ का दबाव बढ़ सकता है।
5. मोरहाबादी का गीतांजलि पूजा पंडाल
मोरहाबादी क्षेत्र में स्थित गीतांजलि पूजा पंडाल भी श्रद्धालुओं की पसंद में शामिल है।
महाष्टमी के दौरान मोरहाबादी के इस पंडाल में भी भक्तों का तांता लगा रहा। आसपास के इलाके में पूजा घूमने वाले परिवारों की आवाजाही बढ़ने से शाम के समय विशेष सतर्कता जरूरी है।
यहां भी मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी शाम के व्यस्त समय में निकलने से पहले यातायात की जानकारी लेनी चाहिए।
महाष्टमी की रात शहर के कई प्रमुख पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। इन इलाकों में भी जाने से पहले स्थानीय यातायात की स्थिति का पता जरूर करें।
प्रशासन की तैयारी भी जान लीजिए
दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, शहर में हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
इसलिए श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
हमारी खास अपील
अगर आप छोटे बच्चों, बुजुर्गों या परिवार के साथ पूजा घूमने जा रहे हैं, तो भीड़ वाले समय में विशेष सावधानी बरतें।
बच्चों को अपने साथ रखें, बुजुर्गों की सुविधा का ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस या पूजा समिति के स्वयंसेवकों की मदद लें।
मां दुर्गा के दर्शन जरूर करें, लेकिन अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सबसे पहले रखें।
इसी के साथ उन सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों का धन्यवाद करें जो अपने परिवार की खुशियों को छोड़कर जनता जनार्दन की खुशियों का ख्याल रखते हुए, दिन रात सेवा में लगे हुए हैं।
फिलहाल आप हमें कमेंट करके बताइए कि रांची में आपको इस बार किस पूजा पंडाल की सजावट सबसे ज्यादा पसंद आई?











