October 21, 2026 7:54 pm

धनतेरस से पहले ही अरुमा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर शोरूम में बिक्री का शानदार रिकॉर्ड! ग्राहकों का भरोसा और बेहतर व्यवहार बनी पहचान

रांची। धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है। खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटी की मांग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच राजधानी रांची के एक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर शोरूम ने धनतेरस से पहले ही अपनी शानदार बिक्री को लेकर खास पहचान बनाई है। हम बात कर रहे हैं रांची के पुरुलिया रोड संत अन्ना बालिका विद्यालय से ऑर्किड हॉस्पिटल मार्ग में गुलमोहर अपार्टमेंट स्थित अरुमा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर शोरूम की, जहां ग्राहकों की पसंद और भरोसे ने बिक्री को नई ऊंचाई दी है।


दिलचस्प बात यह है कि शहर के किसी बड़े मुख्य बाजार में स्थित नहीं होने के बावजूद इस शोरूम में रांची के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण और दूसरे क्षेत्रों से भी ग्राहक स्कूटी खरीदने पहुंच रहे हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? अगर ग्राहकों की मानें तो इसकी सबसे बड़ी वजह है शोरूम संचालक का सरल स्वभाव, विनम्र व्यवहार और ग्राहकों को सही सलाह देने का तरीका। 


स्कूटी से ज्यादा व्यवहार जीत रहा ग्राहकों का दिल


आज के प्रतिस्पर्धा भरे बाजार में जहां ग्राहक कई शोरूम में जाकर कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की तुलना करते हैं, वहीं अरुमा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर शोरूम की एक अलग पहचान बनती नजर आ रही है।



यहां आने वाले ग्राहकों का कहना है कि शोरूम संचालक केवल स्कूटी बेचने पर ध्यान नहीं देते, बल्कि ग्राहक की जरूरत, बजट और इस्तेमाल को समझकर उन्हें सही वाहन चुनने की सलाह देते हैं। कौन-सी स्कूटी उनके लिए बेहतर रहेगी और किस मॉडल को खरीदना उनके लिए उचित नहीं होगा, इन बातों को भी खुलकर समझाया जाता है। यही वजह है कि यहां से स्कूटी खरीदने वाले कई ग्राहक अपने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों को भी इसी शोरूम में आने की सलाह देते हैं।




रांची शहर के साथ ही तमाड़ बुंडू ओरमांझी तक के ग्राहक दिखा रहे भरोसा


इस शोरूम की लोकप्रियता सिर्फ रांची शहर तक सीमित नहीं है। तमाड़ के रहने वाले राजकुमार साहू हों या बुंडू के सलगाडीह निवासी आनंद जी, आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इस बार धनतेरस पर यहीं से इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने का मन बना रहे हैं।



ग्राहकों का कहना है कि खरीदारी के दौरान अच्छा व्यवहार, सही जानकारी और ईमानदारी बेहद मायने रखती है। जब दुकानदार आपकी जरूरत को समझता है और बिना किसी दबाव के सही विकल्प बताता है, तो ग्राहक का भरोसा अपने आप बढ़ जाता है।




विज्ञापन से नहीं, ग्राहकों के भरोसे से बन रही पहचान!


अरुमा शोरूम के संचालक  'आदित्य जी' का मानना है कि सब आपकी सोच और कर्म का प्रभाव है, बकौल आदित्य जी आप बिना छल कपट के कोई भी काम करेंगे तो नि:संदेह आप सक्सेस करेंगे। 




सिर्फ ऑफर नहीं विश्वास भी होना जरूरी है


अरुमा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर शोरूम की यह कहानी बाजार में एक सकारात्मक संदेश भी देती है। किसी भी व्यवसाय की सफलता केवल बड़े विज्ञापन, शानदार लोकेशन या आकर्षक ऑफर्स से नहीं मिलती, बल्कि ग्राहकों के साथ बनाए गए रिश्ते और उनके भरोसे से भी मिलती है।



धनतेरस से पहले इस शोरूम में दिखाई दे रही खरीदारी की रौनक इसी भरोसे की एक झलक पेश करती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि त्योहार के दौरान बिक्री का यह सिलसिला कितनी नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है।



कुल मिलाकर, अरुमा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर शोरूम ने यह संदेश जरूर दिया है कि ग्राहक केवल वाहन खरीदने नहीं आते, वे सम्मान, सही सलाह और भरोसे का अनुभव भी चाहते हैं। शायद यही व्यवहार इस शोरूम की सबसे बड़ी पूंजी बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें