October 21, 2026 7:53 pm

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था! अब श्रद्धालुओं को मिलेगा तत्काल पास, सुबह 5 बजे खुलेगा पोर्टल

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन को और अधिक सुगम, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

अब श्रद्धालुओं को दर्शन पास के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत तत्काल दर्शन पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए रोजाना सुबह 5 बजे से 5:30 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा। तय कोटे के पास उपलब्ध रहने तक ही बुकिंग की जा सकेगी।

15 दिन की जगह अब 90 दिन पहले कर सकेंगे बुकिंग
नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव सुगम दर्शन पास की अग्रिम बुकिंग को लेकर किया गया है। पहले श्रद्धालु अधिकतम 15 दिन पहले तक ही पास बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है।

पास सात चरणों में उपलब्ध कराने की योजना है:

दर्शन से 90 दिन पहले
दर्शन से 62 दिन पहले
दर्शन से 30 दिन पहले
दर्शन से 14 दिन पहले
दर्शन से 7 दिन पहले
दर्शन से 3 दिन पहले
दर्शन से 1 दिन पहले
इसके अलावा तत्काल दर्शन पास की सुविधा भी मिलेगी।
श्रद्धालुओं के लिए सबसे जरूरी बात, पास बिल्कुल मुफ्त
राम मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि सुगम दर्शन पास के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी दलाल या बिचौलिए के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है।

यदि कोई व्यक्ति पास दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो ट्रस्ट के टोल फ्री नंबर 80095 22111 पर शिकायत की जा सकती है।

आरती के दर्शन के लिए भी अलग व्यवस्था

राम मंदिर में मंगला आरती, श्रृंगार आरती और शयन आरती के लिए पास की व्यवस्था है। वहीं राजभोग आरती और संध्या आरती के दौरान श्रद्धालु बिना पास भी आरती दर्शन कर सकते हैं।

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

राम मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई व्यवस्था का उद्देश्य दर्शन प्रक्रिया को आसान बनाना और वास्तविक श्रद्धालुओं को बिना किसी सिफारिश के पास उपलब्ध कराना है।

अब देखना होगा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद रामलला के दर्शन की प्रक्रिया कितनी आसान और सुविधाजनक हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें