October 21, 2026 7:53 pm

रामगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना ! छोटे भाई की हत्या से इलाके में सनसनी

रामगढ़ जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात में बड़े भाई पर अपने ही छोटे भाई की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जिस भाई के साथ बचपन बीता, जिस रिश्ते में प्यार और विश्वास होना चाहिए, उसी रिश्ते में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

रामगढ़ के उच्चकाहा गांव में वारदात, जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान

 

झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत करमा दक्षिणी पंचायत के उच्चकाहा गांव में रविवार सुबह यह घटना हुई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय काजरू महतो के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़े भाई का नाम 55 वर्षीय लखन महतो बताया गया है।

पैतृक जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि जिस जमीन को लेकर विवाद था, उसे उनके पिता ने सीसीएल से सेवानिवृत्त होने के बाद मिले पैसों से खरीदा था।

इसी संपत्ति पर दोनों भाइयों के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे थे। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है। रविवार सुबह करीब सात बजे यह विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते गंभीर वारदात में बदल गया।

पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए फरसे को भी जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें