October 22, 2026 6:16 pm

रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में निर्माण और सजावट का काम अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

जिला प्रशासन की ओर से 16 से 21 अक्टूबर तक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाने पर भी जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें